बरेली

रिद्धिमा में ‘स्टिंग ऑफ डिवोशन’ इंस्ट्रूमेंटल कार्यक्रम आयोजित

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। एसआरएमएस रिद्धिमा में रविवार शाम इंस्ट्रूमेंटल कार्यक्रम ‘स्टिंग ऑफ डिवोशन’ का आयोजन हुआ। इसमें रिद्धिमा के इंस्ट्रूमेंट गुरुओं और शिष्यों ने वाद्ययंत्रों पर शास्त्रीय व सुगम संगीत की धुनें प्रस्तुत कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना ‘गणनायक गणदेवता’ से हुआ। इसे वायलिन पर सूर्यकांत चौधरी, तबले पर दीप कांत जौहरी व अमरनाथ, पखावज पर ऋषभ आशीष पाठक, सितार पर सीमा, हारमोनियम पर पवन भारद्वाज, ड्रम पर अनुग्रह सिंह, गिटार पर विशेष सिंह, की-बोर्ड पर डेरिक अमन जेम्स, सारंगी पर ध्रुव त्रिपाठी, परकशन पर सुरेंद्र सिंह तथा विद्यार्थी डॉ. नम्रता सिंह, आशीष अग्रवाल और अग्रिम अग्रवाल ने प्रस्तुत किया। गायन गुरु प्रियंका ग्वाल ने संगत दी।
इसके बाद गुरुओं और विद्यार्थियों ने फिल्म ‘शोर’ के गीत ‘एक प्यार का नगमा है’ और फिल्म ‘टाइटेनिक’ के गीत ‘माय हार्ट विल गो ऑन’ की प्रस्तुति से वाहवाही लूटी। ठुमरी ‘नैना मोरे तरस गए’ और ‘देवा श्री गणेशा’ गीत में गायन गुरु सात्विक मिश्रा ने स्वर और संगत दी। कार्यक्रम में कथक गुरु अंशु कुमार शर्मा ने भी प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम का संचालन अरुणा गंगवार ने किया। इस अवसर पर एसआरएमएस ट्रस्ट के संस्थापक एवं चेयरमैन देव मूर्ति, आशा मूर्ति, आदित्य मूर्ति, ऋचा मूर्ति, देविशा मूर्ति, डॉ. प्रभाकर गुप्ता, डॉ. शैलेश सक्सेना, डॉ. रीता शर्मा सहित शहर के कला प्रेमी मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button