झुंझुनू

मोरिंडा धाम में आज रात्रि जागरण कल विशाल भंडारा और मेला

भक्तमाल कथा में राजस्थान के संतों और भक्तो के भगवद् प्रेम का वर्णन

कथा में रक्तबीज, महाकाली के विकराल स्वरूप और भगवान शिव की सजी झांकी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

चंवरा। कस्बे के किशोरपुरा सीमा पर मोरिंडा स्थित पलटू दास अखाड़े के पंचमुखी हनुमान मंदिर में आज मंगलवार रात्रि में जागरण होगा जिसमें राजेंद्र राव धानोता भजनों की प्रस्तुतियां देंगे। 24 जून को हवन, विशाल भंडारे और मेले का आयोजन रहेगा। मंदिर में चल रही भक्तमाल कथा में सोमवार को सातवें दिन कथावाचक रामस्वरूप दास महाराज ने राजस्थान के प्रमुख संतों और भक्तों का वर्णन किया। लोहार्गल धाम की महिमा के बारे में विस्तार से बताया। स्वामी रामकृष्ण परमहंस की जीवनी पर प्रकाश डाला। नाथ पंथ के गुरु गोरखनाथ महाराज, राजा भर्तृहरि योग और गोपीचंद की भक्ति का वर्णन किया गया। कथा में रक्तबीज, महाकाली के विकराल स्वरूप और भगवान शिव की झांकी सजाई गई जो आकृष्ण का केंद्र रही। भक्तमाल में आज नानी बाई रो मायरो कथा का वर्णन किया जाएगा। इस दौरान धाम के महंत रघुनाथ दास महाराज, गजराज सिंह शेखावत, जगदीश प्रसाद शर्मा, श्रीराम महरानियां, सांवरमल सैनी, श्याम सुंदर शर्मा, सांवरमल मीणा, नत्थूराम सैनी, सांवरमल खटाणा, निवास सैनी, रामावतार ठेकेदार, गिरधारी रावत, महेश शर्मा, हनुमान भंडारी, राधेश्याम कुमावत, बिलास सैनी, धवल कुमार बिछवाल, शीशराम रावत, सहित काफी संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालु मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button