झुंझुनू
नवसृजित ग्राम पंचायत गढला कलां सरपंच रीना कुमारी बांगड़वा ने संभाला पदभार
गांव की समस्त जनता को साथ लेकर बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य करूंगी.... सरपंच रीना बांगड़वा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
झुंझुनूं। जिले की गुढागौड़जी पंचायत समिति की नवसृजित ग्राम पंचायत गढला कलां की पहली सरपंच रीना कुमारी बांगड़वा ने सोमवार को समारोहपूर्वक पदभार संभाला। ग्राम विकास अधिकारी लालचंद चौहान और सौरभ ने नवनिर्वाचित युवा सरपंच रीना कुमारी बांगड़वा को पदभार ग्रहण करवाया। समारोह में मंचासीन अतिथियों का गर्मजोशी के साथ साफा और फूलमाला पहनाकर सम्मान किया गया। समारोह में गणमान्य नागरिकों द्वारा बामलास धाम के महंत लक्ष्मण दास महाराज का फूलमाला, शाॅल और रामनाम की चद्दर ओढ़कर सम्मान किया। वहीं सरपंच रीना बांगड़वा और उप सरपंच लक्ष्मी कंवर तथा पंच विजय पाल बांगड़वा, पंच प्रतिनिधि पृथ्वी सिंह बारवाल, पंच छित्रमल गुर्जर, पंच छोटूराम सैनी, पंच हरीराम, पंच सुभीता देवी, पंच संतोष देवी, पंच सुनीता देवी का फूलमाला पहनाकर शाॅल ओढ़ाकर सम्मान किया। युवा टीम द्वारा सरपंच रीना बांगड़वा को बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर तथा अशोक स्तंभ की फोटो भेंट की गई। इस दौरान सरपंच रीना बांगड़वा ने कहा कि मेरे कार्यकाल में गांव की समस्त जनता को साथ लेकर बिना किसी भेदभाव के ग्राम पंचायत में विकास कार्य करवाए जाएंगे। मंच संचालन विक्रम सिंह शेखावत द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित जनसमुदाय को मिठाई बांटी गई। इस दौरान भाजयुमो जिलाध्यक्ष जयसिंह मांठ, पूर्व सरपंच रामजीलाल गोठवाल, मैनपुरा सरपंच ताराचंद भरगड़, ककराना सरपंच शीशराम खटाणा, सहकारी समिति अध्यक्ष सूबेदार जयसिंह बांगड़वा, सत्यवीर बांगड़वा, कनिष्ठ सहायक रेणू, एलएसए तनीषा, पटवारी अजय कुमार, पटवारी मुकेश कुमार, अध्यापक दीपचंद कड़ाला, ओमप्रकाश गोठवाल, सरपंच पति संदीप बांगड़वा, लोकेश कुमार गोठवाल, रामावतार सैनी हीरवाना, सूबेदार रामस्वरूप, मोहर सिंह गोठवाल, पूरणमल सैनी, जगदीश प्रसाद बांगड़वा, राजूलाल बांगड़वा, महेंद्र चबरवाल, मन्नीराम गोठवाल, श्रीराम बांगड़वा, अमरचंद बांगड़वा, झंडूराम सैनी, जगदीश सिंह शेखावत, रघुवीर सिंह शेखावत सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।



