झुंझुनू
हीरवाना गोशाला में गोपाष्टमी पर हुआ गौपूजन गायों को खिलाया दलिया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
झुंझुनूं। जिले की गुढ़ागौड़जी पंचायत समिति क्षेत्र के नवनिर्वाचित ग्राम पंचायत गढला कलां के राजस्व गांव हीरवाना में स्थित श्री कृष्ण गौशाला एवं नंदीशाला संस्थान हीरवाना चंवरा में मंगलवार को गोपाष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया गया। बामलास धाम के महंत लक्ष्मण दास महाराज और गौशाला कार्यकारिणी ने गौ माता का पूजन किया। इसके बाद गौशाला की समस्त गायों को दलिया खिलाया गया। मंदिर पुजारी पंडित मुकेश दाधीच द्वारा भगवान को प्रसाद का भोग लगाया गया। महिलाओं ने मंदिर में भजन कीर्तन किए। तत्पश्चात उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया। गोरतलब है कि गोपाष्टमी पर्व पर गौशाला में सुबह से शाम तक दर्जनों गांवों के श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। इस दौरान गढला कलां सरपंच रीना कुमारी बांगड़वा, संदीप बांगड़वा, गौशाला अध्यक्ष शीशराम खटाणा, कोषाध्यक्ष बनवारी लाल जांगिड़, विश्वनाथ गोरसिया सीकर, श्रीराम धाबाई, सूबेदार किशोर मूंड, गिरधारी लाल रावत, अशोक बजावा, गिरधारी लाल रावत, रमेश सैन, पितराम सैनी, शंकर सिंह शेखावत सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।



