झुंझुनू

मंदिर निर्माण कार्य में दानदाता ने किया सहयोग 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
झुंझुनूं चिड़ावा। घरड़ाना खुर्द गांव के रहने वाले, हाल चिड़ावा बाईपास रोड. पर स्थित समाजसेवी एवं तेजा भक्त अनुप सिंह राव ने राष्ट्रीय जाट महासंघ के पदाधिकारियों की मौजूदगी में निर्माणाधीन तेजाजी मंदिर क्यामसर के निर्माण में सहयोग के तौर पर 51 हजार रुपये नगद व निर्माण सामग्री देने की घोषणा करने पर शाॅल, साफा एवं फूलमाला पहनाकर स्वागत किया।
राष्ट्रीय जाट महासंघ के जिला संगठन महामंत्री एसआई कंवरपाल बलवदा, जिला महासचिव सत्यनारायण पूनियां, ब्लॉक प्रभारी अनुप भालोठिया, ब्लॉक सचिव पवन कुमार एवं युवा तेजा सेना के ब्लॉक अध्यक्ष विक्रम लाम्बा ने तेजा भक्त अनुप सिंह राव का स्वागत किया। पांच बीघा भूमि पर निर्माणाधीन तेजाजी मन्दिर में समाजसेवी एवं तेजा भक्त अनुप सिंह राव द्वारा 51 हजार रुपए नगद व निर्माण सामग्री देने का सहयोग करने पर राष्ट्रीय जाट महासंघ चिड़ावा के ब्लॉक अध्यक्ष राहुल लाम्बा ने अनुप सिंह राव का धन्यवाद ज्ञापित किया। राष्ट्रीय जाट महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विरेन्द्र क्यामसरिया  ने बताया कि जनसहयोग से निर्माणाधीन लोकदेवता तेजाजी महाराज का मन्दिर भारत का सबसे बड़ा 165 फीट ऊंचा मन्दिर होगा, जिसमें आम जनता का तन-मन-धन से अच्छा  सहयोग मिल रहा है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button