झुंझुनू
राष्ट्रीय जाट महासंघ ने नवनिर्वाचित सरपंच संजीव पूनियां का स्वागत किया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
झुंझुनूं। जिले के पिलानी शहर की प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान आदर्श शिक्षण संस्थान के संचालक शिक्षाविद् संजीव पूनिया के डिंगली ग्राम पंचायत के सरपंच निर्वाचित होने पर राष्ट्रीय जाट महासंघ के पदाधिकारियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। राष्ट्रीय जाट महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विरेन्द्र क्यामसरिया, जिला उपाध्यक्ष सूबेदार विरेन्द्र कोठारी , जिला महासचिव सत्यनारायण पूनियां एवं युवा तेजा सेना के ब्लॉक अध्यक्ष अशोक बुडानिया ने नवनिर्वाचित सरपंच संजीव पूनियां का साफा एवं फूलमाला पहनाकर तेजाजी महाराज की फोटो भेंटकर स्वागत किया।
नवनिर्वाचित सरपंच संजीव पूनियां ने जल्दी ही तेजाजी मन्दिर क्यामसर आने का आश्वासन दिया। राष्ट्रीय जाट महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विरेन्द्र क्यामसरिया ने युवा सरपंच की प्रशंसा करते हुए बताया कि नवनिर्वाचित सरपंच संजीव पूनियां ने पिछले दिनों निर्माणाधीन तेजाजी मन्दिर क्यामसर में एक लाख रुपए का सहयोग दिया था।



