बरेली

एसआरएमएसः आपके विश्वास के 24 स्वर्णिम वर्ष

एसआरएमएस मेडिकल कॉलेज का स्वास्थ्य सेवा में 25वें वर्ष में प्रवेश

दूसरे जिलों और प्रदेशों तक पहुंची गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और शिक्षा की ख्याति
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली : न्यूनतम खर्च पर विश्वस्तरीय इलाज लेना हो तो आज सभी के जेहन में एक ही नाम आता है। और वह है एसआरएमएस मेडिकल कालेज। साल दर साल एसआरएमएस में बढ़ती मरीजों की संख्या, इस पर बढ़ते विश्वास को बयान करने के लिए काफी है और यही मरीजों का विश्वास इसकी उपलब्धि है। इमरजेंसी और गंभीर बीमारियों में बरेली और आसपास के मरीज दिल्ली या लखनऊ जाने के बजाय उपचार के लिए एसआरएमएस आते हैं। स्वस्थ होकर घर वापस जाते हैं। यह भरोसा किसी उपलब्धि से कम नहीं। इसी विश्वास और उपलब्धियों के सहारे एसआरएमएस मेडिकल कॉलेज चार जुलाई 2026 को स्वास्थ्य सेवा में 24वीं वर्षगांठ बनाने के साथ ही 25वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। एसआरएमएस मेडिकल कॉलेज के डायरेक्टर एडमिनिस्ट्रेशन आदित्य मूर्ति जी कहते हैं कि हमने पहले दिन से ही हेल्थ फॉर आल, हॉस्पिटल फार आल को अपना आदर्श बनाया। हम सभी मरीजों को कम खर्च में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं दे रहे हैं। यही वजह है कि एसआरएमएस मेडिकल कॉलेज पर बरेली और आसपास के मरीजों के साथ ही उत्तराखंड के लोगों का भी भरोसा बढ़ा है। यह विश्वास हमारी सबसे बड़ी उपलब्धि है। इन 24 वर्षों में मरीजों के विश्वास के साथ ही एसआरएमएस मेडिकल कॉलेज ने कई उपलब्धियां भी हासिल की हैं। इनमें 100 बेड का आरआर कैंसर इंस्टीट्यूट, इनफर्टिलिटी सेंटर, अंतरराष्ट्रीय मानकों के साथ 110 बेड की क्रिटिकल केयर यूनिट का स्थापित होना अहम है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button