कैराना

कैराना पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई

अलग-अलग मामलों में तीन आरोपी गिरफ्तार

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।

कैराना। पुलिस अधीक्षक शामली एन.पी. सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत थाना कैराना पुलिस ने एक ही दिन में तीन अलग-अलग कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने एक आरोपी को अवैध चाकू, दूसरे को पांच लीटर कच्ची शराब और तीसरे को सार्वजनिक स्थान पर सट्टा लगाते हुए नकदी व मोबाइल के साथ दबोचा।

पहली कार्रवाई में ग्राम भूरा निवासी असलम को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया। दूसरी कार्रवाई में मोहल्ला रेत्तेवाला निवासी महबूब के कब्जे से पांच लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। वहीं तीसरी कार्रवाई में फुरकान को 580 रुपये नकद और मोबाइल के साथ सट्टा लगाते हुए गिरफ्तार किया गया। तीनों मामलों में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button