कैराना

डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार फल विक्रेता की मौत

तीन बहनों का इकलौता भाई था मृतक रवि कुमार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

कैराना। झिंझाना रोड पर पावटी कला के पास डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार 27 वर्षीय रवि कुमार निवासी गांव नौ नागली थाना झिंझाना की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। हादसे के बाद चालक डीसीएम को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मंगलवार शाम 4 बजे झिंझाना क्षेत्र के गांव नौ नागली निवासी रवि कुमार बाइक द्वारा कैराना आ रहा था। गांव पावटी कला के पास विपरीत दिशा से आ रहे डीसीएम ने बाइक में टक्कर मार दी जिससे रवि कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने गंभीर रूप से घायल रवि कुमार को शामली सरकारी अस्पताल पहुंचाया जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और डीसीएम को कब्जे में ले लिया। बाद में पुलिस शामली सरकारी अस्पताल पहुंची तथा शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।रवि कुमार तीन बहनों का इकलौता भाई था तथा शादीशुदा था। रवि के अभी तक कोई संतान नहीं है। रवि अपने पिता ओमकार के साथ दिल्ली में फल बेचने की ठेली लगाता है। वहीं युवक की मौत पर परिजनों में कोहराम मचा है। कोतवाली प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। डीसीएम को कब्जे में ले लिया है तथा तहरीर आने पर कार्यवाही की जाएगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button