उत्तरकाशी

मोरी विकासखंड के शिविर में प्राप्त 13 प्रकरणों में से 08 का किया गया मौके पर ही निस्तारण

शिविर में 365 लोगों को किया गया विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

उत्तरकाशी : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में सरकार के 5 वर्ष पूर्ण होने की उपलक्ष में ‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण व जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान के तहत आज विकासखण्ड कार्यालय मोरी में सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत जन सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर मे शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाया गया तथा नागरिकों की समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया गया।

इस दौरान पशुपालन विभाग द्वारा फिताड़ी अग्निकांड के 08 पीड़ित परिवारों को तीस हजार प्रति परिवार की राहत सहायता के चेक मौके पर ही वितरित किए गए।अन्य पीड़ितों के चेक भी उपलब्ध कराने की व्यवस्था भी की गयी।

जन सेवा शिविर में विधायक पुरोला दुर्गेश्वर लाल, उपजिलाधिकारी मुकेश चंद रमोला की उपस्थिति में ग्रामीणों की विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याएं को सुना। प्राप्त 13 प्रकरणों में से 08 का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शिविर में प्रमुख शिकायतों में भूमि पर अवैध कब्जा, शौचालय निर्माण भुगतान, प्रधानमंत्री आवास योजना में जारी सूची की शिकायत, विद्युत बिल संबधी, जल जीवन मिशन से संबंधित आदि समस्याओं को सुनकर उनके निस्तारण की कार्यवाही की गई।

पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के सफल नेतृत्व में हमारी सरकार के 5 वर्ष पूरे होने पर उत्तराखंड सुशासन के नए आयाम स्थापित कर रहा है। हमारा संकल्प है कि हर योजना का लाभ अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुँचे।

शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा 42 और आयुष विभाग द्वारा 35 लोगो का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया एवं आवश्यक दवाइयां वितरित की गई। बाल विकास विभाग द्वारा 03 महालक्ष्मी किट का वितरण करते हुए 21 लोगों को योजनाओं की जानकारी प्रदान की। पशुपालन विभाग द्वारा 08 लाभार्थियों को चेक वितरित करते हुए 46 लोगों को योजनाओं की जानकारी दी गई। राजस्व विभाग द्वारा 26 , सहकारिता विभाग द्वारा 15, उद्यान विभाग द्वारा 18 किसानों को उद्यान कार्ड पंजीकरण, कृषि विभाग द्वारा 24, समाज कल्याण विभाग द्वारा 15, उद्योग विभाग द्वारा 10, ग्राम्य विकास विभाग द्वारा 37, विद्युत विभाग द्वारा 08 लोगों को विभागीय योजनाओं की जानकारी प्रदान कर लाभान्वित किया गया। एनआरएलएम द्वारा 20, पंचायतीराज विभाग द्वारा 06 लोगों को लाभान्वित किया गया। बैंकिंग में एसबीआई द्वारा 18 लोगो को ऋण, बीमा आदि जानकारी उपलब्ध कराई गई।

जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के निर्देशन में आयोजित शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा अपने विभागों से संबंधित योजनाओं के स्टॉल लगाकर जानकारी प्रदान करते हुए पात्र लाभार्थियों के आवेदन प्राप्त किए। इस दौरान पेंशन, आयुष्मान भारत, राशन कार्ड, आधार अपडेट, कृषि, उद्यान, पशुपालन, स्वास्थ्य, ग्राम्य विकास, स्वरोजगार एवं अन्य योजनाओं से संबंधित समस्याओं का समाधान और जानकारी उपलब्ध कराई गई।

शिविर में विधायक पुरोला दुर्गेश्वर लाल, शमशेर सिंह बिष्ट उपाध्यक्ष पूर्व सैनिक कल्याण परिषद, कनिष्ठ प्रमुख कमलेश रावत, जिला पंचायत सदस्य पवन दास, मंडल अध्यक्ष राजीव कुंवर, प्रेम सिंह चौहान, सुखदेव राणा, उपजिलाधिकारी मुकेश चंद रमोला, सीवीओ एचएस बिष्ट, नोडल अधिकारी विनायक श्रीवास्तव, बीडीओ मोरी सहित जनप्रतिनिधि, ग्रामीण एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button