उत्तरकाशी

फायर की टीम द्वारा स्कूली छात्र-छात्राओं को पढाया फायर सेफ्टी का पाठ

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो

उत्तरकाशी : अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूकता विकसित करने, आपातकालीन परिस्थितियों में सही निर्णय लेने की क्षमता बढ़ाने तथा संभावित दुर्घटनाओं की रोकथाम के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, कमलेश उपाध्याय के निर्देशन में फायर सर्विस बड़कोट की टीम द्वारा सेंट जोसेफ स्कूल, कोटी पुरोला में अग्नि सुरक्षा एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर स्कूली छात्र-छात्राओ को फायर सेफ्टी का प्रशिक्षण दिया गया।

कार्यक्रम के दौरान स्कूली छात्र-छात्राओं एवं अध्यापक गणों को प्राथमिक अग्निशमन उपकरण (फायर एक्सटिंग्यूशर) के सुरक्षित एवं प्रभावी संचालन की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। व्यावहारिक प्रदर्शन (डेमोंस्ट्रेशन) के माध्यम से विभिन्न प्रकार की आग पर प्रारंभिक स्तर पर नियंत्रण पाने की तकनीकों का प्रशिक्षण दिया गया।

घरेलू एलपीजी सिलेंडर में आग लगने की स्थिति में अपनाए जाने वाले सुरक्षा उपाय, पेट्रोल, डीजल एवं अन्य ज्वलनशील पदार्थों से लगी आग को सुरक्षित ढंग से नियंत्रित करने के तरीके तथा आग लगने की घटनाओं के दौरान घबराने के बजाय सतर्कता एवं त्वरित कार्रवाई के महत्व के बारे में विस्तार से अवगत कराया गया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button