धनबाद
निरसा की सड़कों में गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी एवं भागपा माले के लोगों ने शक्ति प्रदर्शन दिखाएं

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
धनबाद। धनबाद जिला के निरसा में पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत एक तरफ धनबाद सांसद डुल महतो के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी हजारों हजार की संख्या में समर्थको ने शक्ति प्रदर्शन दिखाया वही भगपा माले के विधायक अरुण चटर्जी के नेतृत्व में भारी संख्या में पार्टी के समर्थक सड़क पर अपना शक्ति प्रदर्शन दिखाने के लिए पहुंचे आपको बताते चले की धनबाद सांसद ढुल्लू महतो एवं निराशा विधायक अरुण चटर्जी के बीच पहले जुबानी जंग हो रहे थे लेकिन पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत 15 जुलाई को दोनों पार्टियों ने कमर कस ली और भारी संख्या में दोनों पार्टी के के समर्थक निरसा पहुंचे और शक्ति प्रदर्शन दिखाएं एक पल ऐसा लग रहा था कि दोनों पार्टियों में खुलकर संघर्ष होने वाला है लेकिन रह रहकर दोनों पार्टियों ने जोर-शोर से नारे लगाए साथ ही साथ एक दूसरे से कम न होने का एहसास दिखाए जहां सांसद ढुलू महतो के नेतृत्व में हजारों हजार की संख्या में लोग होने खुलकर नारेबाजी एवं विरोध किया वहीं भाजपा मलिक के लोगों ने भी खुलकर नारेबाजी एवं अपनी भड़ास निकाल अब देखना यह है कि आगे क्या होने वाला है



