झुंझुनू

मंदिर निर्माण कार्य में दानदाता ने किया सहयोग 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
झुंझुनूं। कस्बे के निकटवर्ती गांव मालसर के रहने वाले हाल झुंझुनूं शहर की प्रतिष्ठित गोल्डन सिटी परिवार के चेयरपर्सन मनोज मालसरिया द्वारा तेजाजी मन्दिर क्यामसर में सहयोग के तौर पर 1.11 लाख रुपए नगद व निर्माण सामग्री देने की घोषणा करने पर राष्ट्रीय जाट महासंघ ने किया भव्य स्वागत। राष्ट्रीय जाट महासंघ के जिला उपाध्यक्ष कैप्टन शिवप्रसाद चौधरी, झुंझुनूं शहर ब्लॉक अध्यक्ष सूबेदार विजय सिंह बेनीवाल एवं सलाहकार मामराज महला ने शालॅ, साफा व फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। राष्ट्रीय जाट महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विरेन्द्र क्यामसरिया ने गोल्डन सिटी परिवार के चेयरपर्सन मनोज मालसरिया का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए बताया कि जनसहयोग से निर्माणाधीन क्यामसर में तेजाजी महाराज का मन्दिर भारत का सबसे बड़ा 165 फीट ऊंची शिखर का मन्दिर बनेगा, जिसमें सभी का तन-मन-धन से अच्छा सहयोग मिल रहा है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button