रामपुर शाहबाद

भाकियू टिकैत की पंचायत में गूंजीं किसानों की समस्याएं

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
रामपुर शाहबाद। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) की मासिक पंचायत मंगलवार को पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में आयोजित हुई। पंचायत में किसानों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा के बाद नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया। नायब तहसीलदार ने समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।ज्ञापन में किसानों ने खाद वितरण की पुरानी व्यवस्था लागू करने, ग्राम पंचायत भगवंतपुर में सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने, विद्यालय की एक एकड़ भूमि से अवैध कब्जा हटवाने, क्षेत्र में आवारा पशुओं को पकड़कर गौशालाओं में भेजने तथा जर्जर विद्युत लाइनों को बदलवाने की मांग की। पंचायत में प्रमुख सचिव पश्चिम उत्तर प्रदेश चौधरी सुनील कुमार सिंह, युवा जिला अध्यक्ष रंजीत यादव, ब्लॉक अध्यक्ष खुशीराम यादव, तहसील अध्यक्ष चौधरी सुंदर पाल सिंह, जिला उपाध्यक्ष संजीव चौधरी सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button