मध्य प्रदेश

गायक एवं संगीतकार अशोक सिन्हा इंडोनेशिया में बिखेरेंगे संगीत का जादू

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

धमतरी । सुप्रसिद्ध गायक एवं संगीतकार अशोक सिन्हा विदेश प्रवास पर रवाना हो रहे है । वे जकार्ता (इंडोनेशिया ) में एक सप्ताह तक कला प्रेमियों का मनोरंजन करेंगे । अशोक तीसरी बार जकार्ता जा रहे हैँ । इसके अलावा वे ओमान , दोहा-कतर, एवं दुबई की यात्रा भी कर चुके हैं। उनकी इस उपलब्धि पर परिजनों , इष्टमित्रों तथा सुभचिनंतकों ने उन्हे शुभकामनायें दी है ।
अशोक सिन्हा धमतरी सोरिद नगर निवासी प्रतिष्ठित संगीत साधक स्व श्यामसुंदर सिन्हा के सुपुत्र हैँ और कला नगरी मुंबई में नामी कलाकारों के बीच रहकर वर्षों संगीत साधना की है । गौरतलाब है कि अशोक उसी परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं जो किसी जमाने में इनके ज्येष्ठ भ्राता-प्रख्यात तबला वादक स्व कमलजीत सिंग ने स्थापित की थी । कमलजीत वर्षो मुंबई में रहे और उस दौर में प्रख्यात कव्वाल स्व शंकर-शंभू, गजल गायक अनूप जलोटा , स्व जगजीत सिंग , स्व पंकज उधास ,राजेंद्र मेहता नीना मेहता जैसे अनेक गायकों के साथ तबला पर संगत किया । कमल जीत ने देश के अलावा विदेशों में भी कला की छाप छोड़ी थी । दुर्भाग्यवश 10 मार्च 1984 को एक सड़क हादसे में उनका असामयिक निधन हो गया । बड़े भाई कमलजीत अशोक सिन्हा के आदर्श रहे हैँ ।अशोक के अलावा दो भाई हृदय कुमार और रोहित कुमार भी वर्तमान मे मुंबई में ही संगीत के क्षेत्र में अपना परचम लहरा रहे हैं ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button