गोड्डा

ठाकुरगंगटी में मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने बीएलए के साथ किया बैठक 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ठाकुरगंगटी। प्रखंड मुख्यालय स्थित कांग्रेस कार्यालय में स्थानीय विधायक सह ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह एस आई आर अभियान की सफलता को लेकर स्वयं कमान संभालते हुए बीएलए की बैठक में भाग लिया। इस बैठक में उपस्थित सभी बीएलए से रूबरू होने के बाद एस आई आर की प्रगति पर विशेष ध्यान देने की बात कहते हुए एसआईआर प्रक्रिया में सामने आ रही चुनौती तथा उनके समाधान को लेकर विस्तार पूर्वक चर्चा किया। मंत्री ने कहा कि अन्य राज्यों में एसआईआर के नाम पर मतदाताओं को उनके मतदान के अधिकार से वंचित करने का काम किया जा रहा है। इस तरह की कई बाते सामने आ रही है। उन्होंने कहा कि यह झारखंड के लिए भी एक चुनौती की बात है। जिसका मुकाबला जागरूकता व बीएलए की सक्रिय भूमिका से किया जा सकता है। आप सभी की जिम्मेदारी है कि कोई भी पात्र मतदाता छूटे नहीं, इसका ध्यान रखने की जरूरत है। जिनका सूची से नाम गायब ह। पांच अगस्त से वह भी प्रक्रिया शुरू होगी। वैसे परिस्थिति में अगर जाती प्रमाण पत्र की आवश्यकता पड़ती है तो उसके लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि इसके लिए स्वयं कार्यालय में बने रहेंगे और इस समस्या का त्वरित निष्पादन करने का काम करे। उन्होंने उपस्थित बीएलए से भी बारी बारी से समस्याओं को लेकर पूछताछ की और संघर्ष करने की बात कही। इस दौरान चांदा, मोरडीहा, मिश्र गंगटी, बनियाडीह, पंजराडीह, रुंजी, भगैया, मानिकपुर, दिग्घी सहित अन्य पंचायत के बीएलए ने बैठक में सक्रिय भूमिका निभाई। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष दीपक मुर्मू, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष अवधेश ठाकुर, मिहिर महतो, सुभाष मंडल, मिस्टर खान, मनोज कुमार यादव, ठाकुर राजेश, रबिंद्र प्रसाद महतो, रंजन ठाकुर, गोपाल मंडल सहित अन्य मौजूद थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button