खैरथल

खैरथल-किशनगढ़बास पुलिस की कार्रवाई

साइबर ठगी गिरोह के 9 आरोपी गिरफ्तार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल। खैरथल और किशनगढ़बास थाना पुलिस ने साइबर ठगी के खिलाफ संयुक्त अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई करते हुए 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से साइबर ठगी में इस्तेमाल किए जा रहे 13 मोबाइल फोन तथा ठगी से अर्जित नकदी बरामद की है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय  के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जया सिंह के सुपरविजन में गठित विशेष टीमों द्वारा की गई। टीमों ने विभिन्न स्थानों पर दबिश देकर साइबर ठगी में सक्रिय आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ खैरथल और किशनगढ़बास थानों में अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया गया है।
पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी अनजान कॉल, फर्जी लिंक या लालच भरे ऑनलाइन ऑफर के झांसे में न आएं। किसी भी साइबर अपराध की सूचना तुरंत 1930 साइबर हेल्पलाइन या नजदीकी पुलिस थाने में दें।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button