भरत पुर

ओवरलोडिंग की मिल रही शिकायतो पर पुलिस अधिकारी सख्त

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

भुसावर- थाना भुसावर क्षेत्र में लगातार ओवरलोडिंग की मिल रही शिकायतो पर पुलिस अधिकारी सख्त नजर आये और भुसावर थाना पुलिस ने देर रात्रि को कार्रवाही करते हुए तीन ओवरलोड ट्रकों को पकडा। जिन पर खनिज विभाग ने जुर्माना लगाया है और थाना पर मामला दर्ज करवाया है। मिली जानकारी के अनुसार थाना भुसावर क्षेत्र में संचालित क्रेशरों से खनन सामग्री लेकर निकलने वाले वाहनों पर लगाम लगाने की लगातार पुलिस से मांग की जा रही थी। जिस पर थानाधिकारी राजेश मीणा ने खनन सामग्री से भरे तीन ट्रकों को पकडा।जबकि कुछ ट्रक चालकों ने बताया कि जीपीएस नहीं चलने के कारण टीपी को लेकर कई घंटे लाइन में खड़ा रहने के कारण वाहन पुलिस चपेट में आ रहे है।वहीं सूचना मिलते ही खनिज विभाग के अधिकारी वीरेन्द्र सिंह मौके पर पहुॅचे और दस्तावेज जांच किये। जहां वक्त कार्रवाही दौरान टीपी रबन्ना एवं रॉयल्टी रसीद सहित अन्य दस्तावेज नही होने पर लाखों रूपये का जुर्माना लगाते हुए थाना पर मामला दर्ज करवाया है। उक्त कार्रवाही के बाद ट्रक चालकों में हडकम्प मच गया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button