
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
भुसावर – भारत विकास परिषद की स्थानीय शाखा की ओर से कस्बे के 21 सरकारी व गैर सरकारी विद्यालयों में संस्कार प्रकल्प के अंतर्गत गुरुवंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित कर विद्यालयाें के सर्वश्रेष्ठ शिक्षक व छात्रों काे सम्मानित किया गया और आज कार्यक्रम का समापन किया गया।
शाखा अध्यक्ष नीरज शर्मा व सचिव राजेन्द्र गर्ग ने जानकारी देते हुए बताया कि शाखा की ओर से भारत विकास परिषद के संस्कार प्रकल्प के अंतर्गत भारतीय गुरु शिष्य परम्परा को जागरूक रखने के लिए गुरुवंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम कस्बे के 21 विद्यालयों में 29 जुलाई से आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के तहत 21 सरकारी व गैर सरकारी विद्यालयों के 21 शिक्षक व 21 छात्रों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर शाखा कार्यकर्ता देवकीनंदन सोनी व प्रकाश चंद जैमन ने कहा कि भारत में गुरु शिष्य सम्बन्धों की एक आदर्श परम्परा रही है और गुरुवन्दन छात्र अभिनन्दन कार्यक्रम इसी आदर्श परम्परा के संरक्षण एवं संवर्द्धन का प्रयास है। साथ ही यह शिक्षा एवं नैतिकता के गिरते स्तर को रोकने का भी एक माध्यम है। कोषाध्यक्ष राजेश गोयल व वरिष्ठ सदस्य हेमन्त पाण्डेय ने बताया कि शाखा की ओर से संस्कार प्रकल्प के अंतर्गत भारत को जानो प्रतियोगिता भुसावर क्षेत्र के करीब डेढ दर्जन विद्यालयों में आयोजित की जावेगी। कार्यक्रम में शाखा के नीरज शुक्ला, आयुष सिंघल, नित्यानंद शर्मा, शेरसिंह सैनी, सीमा मनोचा, डा. विजय पहाडिया, बृजेश जिन्दल, दिलीप सिंघल, अमित सिंघल, भगवानसिंह सैनी, वेदप्रकाश शर्मा, प्रदीप मित्तल, उमेश सिंघल, मनीष मित्तल, जीतू पहाडिया, रूपकिशोर सैन, हेमन्त मित्तल, ताराचंद गोयल, रोहित सिंघल, प्रमोद बंसल, निशांक सोनी, पवन अग्रवाल, राजवीर सिंह, आदि का विशेष सहयोग रहा।


