भरत पुर
छोंकरबाडा में कारिश देव (हीरामन बाबा) का मेला 17 सितम्बर बृहस्पतिवार को
दौड़ और गोला फेंक सहित अन्य खेल प्रतियोगिता होंगी आयोजित

विजेताओं को मेला कमेटी पुरस्कार देकर करेगी सम्मानित
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
भुसावर : भरतपुर जिले के ऐतिहासिक शहरों में शामिल तहसील भुसावर उपखण्ड मुख्यालय क्षेत्र के एवं आगरा- जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित छोकरवाड़ा कलां में आगामी 17 सितम्बर बृहस्पतिवार को श्री कारिश देव (हीरामन बाबा) मन्दिर प्रांगण में पारम्परिक श्रद्वा के साथ भव्य धार्मिक मेला और जात का आयोजन किया जाएगा। जिसकी तैयारियों को लेकर समस्त ग्रामवासी छोकरवाडा कलां एवं मेला कमेटी जुट गए हैं। वहीं छोकरवाडा कलां एवं हीरामन बाबा मेला कमेटी के सदस्यों ने जानकारी देते हुए बताया कि लोक देवता कारिश देव (हीरामन बाबा) के इस मेले में दुर दराज के गांवो और विभिन्न जिलों से पधारे हुए श्रद्वालु बाबा के मन्दिर पहुंचकर पूजा अर्चना कर दूध, दही, आटा, घी, चावल और शक्कर आदि का भोग लगाया जाएगा। वहीं मेले में दौड़, पेंथा (लम्बी कूद) और गोला फेंक प्रतियोगिता के साथ रंगारंग कार्यक्रम, भजन संध्या और मेले की सजावट का आयोजन समस्त ग्रामवासी छोकरवाडा कलां एवं श्री कारिश देव(हीरामन बाबा) मेला कमेटी की ओर से किया जाएगा। और सभी विजेताओं को आकर्षक पुरुस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। वही ज्ञात हो कि लोक देवता हीरामन बाबा की कृपा से सांप, बिच्छू और अन्य कीड़े के कष्टों से मुक्ति मिलने की मान्यता है। वहीं ग्रामीण परिक्षेत्र में हीरामन बाबा को श्रद्धा के साथ पूजा जाता है और वहीं जात और लगने वाले लक्खी मेले में मन्दिर पहुंचकर पूजा अर्चना करते हुए झाड़ा और रज देकर जहर उतारा जाता है। वहीं लगने वाले मेला, जात के दौरान पीड़ित लोगों के बंधे हुए बन्ध कटवाना अनिवार्य होता है।



