एसएसपी ने किया हर्रा पुलिस चौकी के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मेरठ। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ बीबीजीटीएस मूर्ति ने मंगलवार को थाना सरूरपुर क्षेत्र के अंतर्गत नवनिर्मित पुलिस चौकी हर्रा के नवीन भवन का विधिवत लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने चौकी परिसर का निरीक्षण कर उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
एसएसपी ने संबंधित अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को क्षेत्र में प्रभावी गश्त बढ़ाने, अपराधों पर नियंत्रण रखने, जनसुनवाई को प्राथमिकता देने तथा आमजन की शिकायतों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
नवीन भवन के संचालन से क्षेत्र में पुलिस की सक्रिय मौजूदगी और निगरानी व्यवस्था मजबूत होने की उम्मीद है। इससे अपराधों की रोकथाम, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और लोगों को त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध कराने में भी सुविधा होगी।
लोकार्पण कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अभिजीत सिंह, क्षेत्राधिकारी सरधना आशुतोष सिंह, थानाध्यक्ष सरूरपुर सहित अन्य पुलिस अधिकारी-कर्मचारी और क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे।



