कानपुर
वरिष्ठ व्यापारी सेवक और उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के प्रदेश प्रभारी कपिल सब्बरवाल को भामाशाह पुरस्कार से सम्मानित किया गया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कानपुर : उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल द्वारा प्रदेश से पांच व्यापारी सेवकों को चयनित किया गया जिनका भामाशाह पुरस्कार से सम्मानित किया गया जिसमें कानपुर के वरिष्ठ व्यापारी सेवक और उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के प्रदेश प्रभारी कपिल सब्बरवाल को भामाशाह पुरस्कार से सम्मानित किया गया यह पुरस्कार मुख्य अतिथि सतीश महाना विधानसभा अध्यक्ष उत्तर प्रदेश द्वारा दिया गया वही विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने व्यापारियों को संबोधित करते हुए कहा कि व्यापारी केवल व्यापार करने वाला वर्ग नहीं बल्कि भारत की अर्थव्यवस्था की मजबूती की आधारशिला है उन्होंने कहा कि रोजगार सृजन आर्थिक विकास और राष्ट्र निर्माण में आर्थिक विकास में व्यापारी समाज की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है उन्होंने युवा वर्ग से आह्वान करते हुए कहा कि स्टार्टअप नवाचार डिजिटल व्यापार और आधुनिक तकनीक को अपनाकर भारत को विश किया अग्रणी आर्थिक शक्ति बनाने में युवा व्यापारी निर्णायक भूमिका निभाएंगे। उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के प्रदेश प्रभारी कपिल सब्बरवाल को संगठन विस्तार व्यापारी हितों की रक्षा एवं प्रदेश भर में संगठन को मजबूत करने में उल्लेखनीय योगदान के लिए भामाशाह सम्मान 2026 से सम्मानित किया गया उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना,सांसद डॉक्टर महेश शर्मा,क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह, नगर विधायक पंकज सिंह, विधायक विनय वर्मा,प्रदेश अध्यक्ष विकास जैन,चेयरमैन नवनीत गुप्ता एवं अन्य विशिष्ट अतिथियों ने कपिल सभरवाल एवं उनकी पूरी टीम को मंच पर कुछ मलाई पहनकर अंग वस्त्र उड़कर एवं स्मृति चिन्ह बैठकर सम्मानित किया इस दौरान सभागार तालियो की गूंज से उठा। सम्मेलन में कानपुर महानगर इकाई की सक्रिय भागीदारी विशेष आकर्षण का केंद्र ही प्रदेश प्रभारी सीधी कपिल सभरवाल के नेतृत्व में कानपुर से बड़ी संख्या में व्यापारी एवं पदाधिकारी सम्मेलन में पहुंचे। जिसमें कानपुर महानगर सहित 32 जिलों के व्यापारी प्रतिनिधियों ने भाग लिया प्रदेश अध्यक्ष विकास जैन को पुनः पांचवीं बार अध्यक्ष चुना गया जो बाकी की कमेटी को आगे घोषित करेंगे। इस अवसर पर महानगर संयोजक अजय सराफ, महानगर महामंत्री रंजीत सिंह बिल्लू,सलाहकार रंजीत सिंह बब्बू,महानगर उपाध्यक्ष अवनीत सिंह,महानगर उपाध्यक्ष प्रकाश आहूजा,महानगर युवा अध्यक्ष सौरभ गुप्ता,वरिष्ठ मंत्री युवा सौरभ गोसाई तथा युवा संगठन मंत्री अनुज जायसवाल सहित कानपुर की टीम ने सम्मेलन की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।



