
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बैतूल। भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय अंतर्गत मेरा युवा भारत द्वारा 15 अगस्त तक मनाए जा रहे स्वच्छता पखवाड़े के तहत श्रमदान कर स्वच्छता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम का आयोजन परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश देने के उद्देश्य से किया गया। स्वयंसेवकों ने झाड़ू, कचरा संग्रहण और जागरूकता रैली के माध्यम से लोगों को स्वच्छ रखने और अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। अभियान के दौरान सामूहिक रूप से सभी उपस्थित जनों ने स्वच्छ भारत मिशन के संकल्प के साथ स्वच्छता की शपथ भी ग्रहण की। इसके अंतर्गत चित्रकला प्रतियोगिता, निबंध लेखन, संगोष्ठी, श्रमदान रैली, नारे लेखन और वाद-विवाद प्रतियोगिता जैसी गतिविधियां आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ.शंकर सातनकर और मेरा युवा भारत की जिला युवा अधिकारी श्रीमती सुषमा गवली विशेष रूप से उपस्थित रहीं। जिला युवा अधिकारी सुषमा गवली और डॉ.सातनकर ने कहा कि स्वच्छता केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि दैनिक जीवन का हिस्सा होना चाहिए। युवा ही समाज में बदलाव के वाहक हैं और ऐसे कार्यक्रमों से जन जागरूकता बढ़ेगी। इसके साथ ही डॉ. महेश गुंजले, सुशील उदयपुरे, हुकुमचंद कालभोर, राधेलाल बनखेडे, धनंजय सिंह ठाकुर, अंकित गावंडे, रोशनी आर्य, प्रतीक चौहान, अलकेश धोटे, शिव सागर सिंह सिसोदिया, सुदर्शन देशमुख, विशाल शितोले, राहुल पाटणकर, जयश्री टेकपुरे, हेमंत सावरकर सहित बड़ी संख्या में युवा मौजूद थे।



