बेतुल

बैतूल डॉ. अंबेडकर प्रतिमा के सौंदर्यीकरण व साफ-सफाई की मांग

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
बैतूल। युवा मैत्रेय समिति आमला ने नगर परिषद अध्यक्ष एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी आमला को आवेदन सौंपकर अंबेडकर पार्क स्थित भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के सौंदर्यीकरण और पार्क की समुचित व्यवस्था किए जाने की मांग की है।
 समिति ने आवेदन में बताया कि अंबेडकर पार्क में स्थापित डॉ. बी.आर. अंबेडकर की प्रतिमा के आसपास नियमित साफ-सफाई नहीं होने से परिसर की सुंदरता प्रभावित हो रही है। पार्क के ग्राउंड में निर्माण सामग्री एवं अन्य सामान पड़ा हुआ है, जिससे आने वाले लोगों को असुविधा होती है। समिति ने उक्त सामग्री को शीघ्र हटाने की मांग की है।
इसके अलावा पार्क परिसर में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था नहीं होने का उल्लेख करते हुए समिति ने लाइट लगाने की भी मांग की, ताकि शाम के समय भी नागरिक सुरक्षित रूप से पार्क में आ-जा सकें। युवा मैत्रेय समिति ने नगर परिषद से मांगों पर शीघ्र कार्रवाई कर अंबेडकर पार्क को स्वच्छ, सुंदर एवं सुविधायुक्त बनाने का आग्रह किया है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button