बरेली
दिव्यांग बच्चों के लिए निशुल्क मेडिकल असेसमेंट कैम्प
फरीदपुर के प्राथमिक विद्यालय में 75 बच्चों का परीक्षण

67 को मौके पर जारी हुए दिव्यांग प्रमाण-पत्र दिए गए
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत फरीदपुर विकास खण्ड के नगर क्षेत्र स्थित प्राथमिक विद्यालय प्रथम में अध्ययनरत दिव्यांग बच्चों के लिए निशुल्क मेडिकल असेसमेंट कैम्प का आयोजन किया गया।
कैम्प समेकित शिक्षा के अंतर्गत जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. विनीता के निर्देशन में आयोजित हुआ। इसमें जिला समन्वयक समेकित शिक्षा शिल्पी श्रीवास्तव एवं खंड शिक्षा अधिकारी शीशपाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
जिला अस्पताल के डॉ. संजय सिंह तोमर, डॉ. शेर अली व डॉ. आकांक्षा अग्रवाल ने बच्चों का परीक्षण किया। कैम्प में कुल 75 दिव्यांग बच्चों ने प्रतिभाग किया, जिनमें से 67 बच्चों को दिव्यांग प्रमाण-पत्र मौके पर ही निर्गत किए गए।
कैम्प के सफल आयोजन में स्पेशल एजुकेटर संजीव त्रिपाठी, विजय त्रिपाठी, ललिता मोहन, अवध नारायण पांडे, राजेश एवं सहायक अध्यापिका बुशरा नाज का विशेष सहयोग रहा !


