कानपुर
प्रदेश उपाध्यक्ष एवं संगठन के कर्मठ
समर्पित एवं जुझारू साथी राकेश गौतम का सेवानिवृत्ति विदाई समारोह

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कानपुर : सेंट्रल रीजनल वर्कशॉप कर्मचारी संघ उ०प्र० के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं संगठन के कर्मठ, समर्पित एवं जुझारू साथी राकेश गौतम दिनांक 31 जुलाई 2026 को एटा डिपो से अपनी गौरवपूर्ण सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए। आज दिनांक 6 अगस्त 2026 को प्रांतीय कार्यालय, रावतपुर में संगठन की ओर से उनके सम्मान में भव्य विदाई एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर संगठन की ओर से राकेश गौतम को अटैची, संगठन की शील्ड, छाता, वस्त्र, मिष्ठान एवं अन्य उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया। राकेश गौतम ने अपने सेवाकाल में संगठन के प्रति पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ कार्य किया। संगठन के संघर्षों और कर्मचारियों के हितों के लिए उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। सेवानिवृत्ति सेवा का अंत नहीं, बल्कि जीवन के एक नए और सुखद अध्याय की शुरुआत है। संगठन परिवार की ओर से हम उनके स्वस्थ, सुखी, समृद्ध एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना करते हैं। ईश्वर उन्हें एवं उनके पूरे परिवार को सदैव खुशहाल रखें और जीवन के इस नए सफर में उन्हें अपार सफलता एवं सम्मान प्रदान करें। इस विदाई समारोह में प्रमुख रूप से प्रदेश अध्यक्ष अनूप कुशवाहा, प्रदेश उपाध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह, प्रदेश महामंत्री हर्ष गौतम, हरिनारायण गुप्ता, बेचे लाल, अन्नू गुप्ता, संदीप शर्मा, राजकुमार, दिनेश सिंह, के.जी.एन. खरे, पदम उपाध्यक्ष, अखिलेश सिंह, प्रदीप बाबू, अरुण बाबू, ज्ञान दुबे, आर.के. वर्मा, शिवा, उदय भानु, मनोज, राजा सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी एवं साथी उपस्थित रहे। उसके उपरांत राकेश गौतम को सेवानिवृत्ति पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल, सुखमय भविष्य के लिए अनंत शुभकामनाएं।



