गोड्डा

गोड्डा स्टेशन का DRM ने किया निरीक्षण

वाशिंग पिट और रेल सेफ्टी का लिया जायजा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
गोड्डा। मालदा डिवीजन के DRM मनीष कुमार गुप्ता ने शनिवार को गोड्डा रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्टेशन परिसर, निर्माणाधीन वाशिंग पिट और गोड्डा-भागलपुर रेल लाइन की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान DRM ने गोड्डा-महागामा नई रेल लाइन के कार्य की भी जानकारी ली। उन्होंने बताया कि रेल लाइन का कार्य जारी है और इसे पूरा होने में अभी कुछ समय लगेगा। वहीं, गोड्डा स्टेशन पर यात्रियों को सभी प्लेटफॉर्म तक पहुंचने के लिए अंडरपास से होकर गुजरना पड़ता है। अंडरपास में सुरक्षा के लिहाज से सीसीटीवी कैमरे नहीं होने पर DRM ने इसे कमी बताते हुए जल्द सीसीटीवी व्यवस्था दुरुस्त करने की बात कही।इसके अलावा गोड्डा-हंसडीहा रेलखंड पर नगर थाना क्षेत्र के पैरडीह गांव के समीप रेलवे अंडरपास में अत्यधिक जलजमाव की स्थिति का भी निरीक्षण किया गया। DRM ने जलजमाव की समस्या को देखते हुए वैकल्पिक व्यवस्था करने का निर्देश दिया। इस दौरान रेलवे के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button