खैरथल

जिला खैरथल-तिजारा में 1 लाख 26 हजार 985 वंचित पात्रों को मिली खाद्य सुरक्षा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
खैरथल-तिजारा। वर्तमान राज्य सरकार ने अपने कार्यकाल के दौरान जिला खैरथल-तिजारा में वंचित एवं पात्र व्यक्तियों को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना से जोड़कर सामाजिक न्याय की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किया है। जिले में 1 लाख 26 हजार 985 नए पात्र लाभार्थियों को खाद्य सुरक्षा से जोड़ा गया है। यह सरकार की उस प्रतिबद्धता को दर्शाता है कि समाज के सबसे कमजोर और जरूरतमंद वर्गों तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाए।
जिला रसद अधिकारी ने बताया कि 26 जनवरी 2025 से 10 अगस्त 2026 तक जिले में कुल 1,26,985 नए लाभार्थियों को खाद्य सुरक्षा योजना से जोड़ा गया। खाद्य सुरक्षा से जुड़ने के बाद इन परिवारों को न केवल नियमित खाद्यान्न की सुविधा मिली है, बल्कि अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिलने से उनके जीवन स्तर में भी सकारात्मक बदलाव आया है।
विधानसभा क्षेत्रवार विवरण के अनुसार 26 जनवरी 2025 से अब तक तिजारा विधानसभा क्षेत्र में 58,768, किशनगढ़-बास विधानसभा क्षेत्र में 42,870, मुंडावर विधानसभा क्षेत्र में 23,571 तथा अलवर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में 1,776 नए लाभार्थियों को खाद्य सुरक्षा योजना से जोड़ा गया है। इस प्रकार जिले में कुल 1,26,985 वंचित एवं पात्र लाभार्थियों को खाद्य सुरक्षा योजना का लाभ प्रदान किया गया है। खाध सुरक्षा से जुड़ने से गैस सिलेंडर सब्सिडी, बिजली बिल सब्सिडी, फ्री मेडिकल सुविधा,  जैसी अनेक योजनाओं के लाभार्थी बनने का मौका मिलता है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button