खैरथल

 कांग्रेस जिला अध्यक्ष बलराम यादव के नेतृत्व में एसपी को सौंपा ज्ञापन

विधायक ललित यादव, पूर्व प्रधान विनोद कुमारी सांगवान और इमरान खान के खिलाफ दर्ज एफआईआर की निष्पक्ष जांच की मांग

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
खैरथल-तिजारा। पंचायतीराज चुनाव के बाद कांग्रेस एवं कांग्रेस समर्थित नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के कथित राजनीतिक उत्पीड़न तथा विधायक ललित यादव, पूर्व प्रधान विनोद कुमार सांगवान एवं तिजारा से कांग्रेस प्रत्याशी रहे इमरान खान के विरुद्ध दर्ज एफआईआर के विरोध में आज जिला कांग्रेस कमेटी खैरथल-तिजारा के जिलाध्यक्ष बलराम यादव के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने जिला पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन के माध्यम से कांग्रेस पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि पंचायतीराज चुनाव में कांग्रेस एवं कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों की सफलता के बाद भाजपा सरकार के दबाव में पुलिस-प्रशासन द्वारा नवनिर्वाचित जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों तथा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को परेशान किया जा रहा है। साथ ही विधायक ललित यादव, पूर्व प्रधान विनोद कुमार सांगवान एवं तिजारा से प्रत्याशी रहे इमरान खान के खिलाफ एफआईआर दर्ज किए जाने को लेकर कांग्रेस ने विरोध जताया और इसे राजनीतिक द्वेषभावना से प्रेरित बताया।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष बलराम यादव ने कहा कि लोकतंत्र में जनता द्वारा चुने गए जनप्रतिनिधियों को जनता की आवाज उठाने का पूरा अधिकार है। पुलिस-प्रशासन को निष्पक्षता के साथ कानून के अनुसार कार्य करना चाहिए, न कि किसी राजनीतिक दबाव में आकर जनप्रतिनिधियों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं को निशाना बनाना चाहिए।
कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि विधायक ललित यादव, पूर्व प्रधान विनोद कुमार सांगवान एवं इमरान खान के विरुद्ध दर्ज एफआईआर की निष्पक्ष जांच कराई जाए। नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को अनावश्यक रूप से परेशान करना बंद किया जाए तथा राजनीतिक दबाव में नियम विरुद्ध कार्रवाई करने वाले अधिकारियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई की जाए।
बलराम यादव ने कहा कि जिला कांग्रेस कमेटी अपने जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं के सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। यदि पुलिस-प्रशासन द्वारा निष्पक्ष कार्रवाई नहीं की गई तो जिला कांग्रेस कमेटी लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करेगी।
इस दौरान पूर्व प्रधान विजेंद्र चौहान, यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय संयोजक पवन खटाना, टपूकड़ा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अजीज खान, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष देवेंद्र बिधूड़ी, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष जयप्रकाश हेड़ाऊ, हर्षवर्धन खैरिया, यूथ कांग्रेस प्रदेश सचिव रामनिवास प्रजापत, शकील खान, पूर्व जिला पार्षद शकील अहमद, सद्दाम खान, रणबीर चौधरी, हनुमान गुर्जर, गुलाब शर्मा, श्याम शेखावत, लोकेश गोयल, पुष्पेंद्र चौहान, आसिफ खान, रफीक खान, डेविड मर्दने, विक्रम यादव सहित अनेक कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button