कानपुर
बाबा महाकालेश्वर का भस्म स्नान एवं भस्म आरती संपन्न हुई

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कानपुर : काली मठिया महाकालेश्वर मंदिर स्वरूप नगर कानपुर मेट्रो पिलर 262 के सामने प्रसिद्ध दरबार काली मठिया महाकालेश्वर मंदिर में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी बहुत ही दिव्य बाबा महाकालेश्वर का भस्म स्नान एवं भस्म आरती संपादित हुई, महाकाल के भक्त आचार्य नरेंद्र शास्त्री प्रतिवर्ष करते हैं श्रावण मास में बाबा महाकाल की भस्म आरती बाबा महाकालेश्वर के भक्त मंदिर के प्रबंधक आचार्य नरेंद्र शास्त्री ने बताया आज की भस्म आरती पनकी निवासी सीनियर चार्टर्ड अकाउंटेंट राजेश ठाकुर के भविष्य के उज्जवल कामना के लिए की गई दिव्य भस्म आरती में प्रात चार बजे भक्तों का सैलाब उमडं पड़ा आचार्य जी बताते हैं कि जो भी भस्म आरती के दर्शन करता है उसकी मनोकामना पूर्ण होती है शत्रुओं की बाधा से वह बचता है प्रातः बेला में प्रमुख रूप से राजेश ठाकुर,डॉ संध्या ठाकुर भुवन्यु ठाकुर,मानसी सिंह,सुभित चंदेल,नेहा मिश्रा,दीपा निगम,अनीता अग्रवाल,अनिल अग्रवाल,शिव कांति शर्मा,शशांक पांडे,शिवम तिवारी,पवन मिश्रा आदि सैकड़ो भक्तों ने दर्शन का लाभ लिया।



