बरेली
जिला कारागार बरेली में शुरू हुआ निरक्षरता उन्मूलन अभियान
27 बंदियों को मिली किट, 20 सितंबर को देंगे साक्षरता परीक्षा

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। जीर्णोद्वार के बाद संचालित जिला कारागार बरेली में 100 बंदियों में से 27 निरक्षर बंदी चिन्हित कर सम्पूर्ण साक्षरता अभियान शुरू किया गया।
अभियान का शुभारंभ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव जया प्रियदर्शिनी ने किया। उन्होंने बंदियों को पुस्तक, कापी, पेंसिल, रबर व स्लेट की किट दी। उन्होंने कहा “पढ़-लिखकर अच्छे इंसान बनें”।
जेल अधीक्षक आलोक कुमार शुक्ला ने बताया कि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा शिक्षक तैनात है। प्रतिदिन 3-4 घंटे कक्षाएं होंगी। 20 सितंबर को नवभारत साक्षरता परीक्षा में 27 बंदी, जिनमें 1 महिला है, शामिल होंगे। भविष्य में NIOS, IGNOU, राजर्षि टण्डन विश्वविद्यालय से कक्षा-5 से डिग्री तक व पुस्तकालय की व्यवस्था होगी।
कार्यक्रम में सेवानिवृत्त जेल अधीक्षक मो0 अकरम खां, डिप्टी जेलर राघवेन्द्र सिंह वर्मा, वीरेश्वर प्रताप सिंह, सौमित्रदेव त्रिपाठी, देवदत्त, आशीष, जिला समन्वयक संजीव गंगवार, चीफ हेड वार्डर रामगोपाल सिंह व कुo रीना उपस्थित रहे।





