झुंझुनू

निर्माण अधीन तेजाजी मंदिर में सहयोग पर दानदाता का सहयोग

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
झुंझुनूं। शहर के पास तोगड़ा कलां के रहने वाले समाजसेवी कैप्टन बनवारी लाल झाझड़िया द्वारा तेजाजी मन्दिर क्यामसर में सहयोग के तौर पर 51 हजार रुपए नगद देने पर राष्ट्रीय जाट महासंघ ने स्वागत किया। राष्ट्रीय जाट महासंघ के जिला उपाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद लोयल, झुंझुनूं शहर ब्लॉक अध्यक्ष सूबेदार विजय सिंह बेनीवाल एवं उपाध्यक्ष इन्द्राज सिंह बलौदा ने तेजा भक्त एवं समाजसेवी  कैप्टन बनवारी लाल झाझड़िया का साफा व फूलमाला पहनाकर तेजाजी महाराज की फोटो भेंट कर स्वागत किया। राष्ट्रीय जाट महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विरेन्द्र क्यामसरिया ने तेजा कैप्टन झाझड़िया का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए बताया कि जनसहयोग से निर्माणाधीन क्यामसर में तेजाजी महाराज का मन्दिर भारत का सबसे बड़ा 165 फीट ऊंची शिखर का मन्दिर बनेगा, जिसमें सभी का तन-मन-धन से अच्छा सहयोग मिल रहा है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button