गोड्डा

गोड्डा में बैट्री चोरी का त्वरित उद्भेदन, दो गिरफ्तार

एसडीपीओ ने किया प्रेसवार्ता 

चोरी की दोनों बैट्री हुई बरामद
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
गोड्डा। जिले में चोरी की घटनाओं पर रोकथाम और चोरी के मामलों के त्वरित उद्भेदन को लेकर गोड्डा पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में देवड़ांड़ थाना क्षेत्र में हाईवा वाहन की बैट्री चोरी मामले का पुलिस ने त्वरित उद्भेदन करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। चोरी की गई दोनों बैट्री भी बरामद कर ली गई हैं। जानकारी एसडीपीओ आकाश भारद्वाज ने प्रेसवार्ता कर दी है। उन्होंने बताया कि 16-17 अगस्त 2026 की रात देवड़ांड़ थाना क्षेत्र के ग्राम बारा-बांझी निवासी समीर अंसारी के घर के सामने खड़ी हाईवा गाड़ी से अज्ञात चोरों ने दो बैट्री चोरी कर ली थी। इस संबंध में देवड़ांड़ थाना कांड संख्या 32/26 दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मामले के त्वरित उद्भेदन के लिए छापामारी दल का गठन किया गया। गठित टीम ने 22 अगस्त को कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। उनकी निशानदेही पर बारा-रामगढ़ रोड के किनारे जंगल में झाड़ियों के बीच छिपाकर रखी गई चोरी की दोनों बैट्री बरामद की गईं।गिरफ्तार अभियुक्तों में साजिद अंसारी (20 वर्ष), पिता दिल मोहम्मद अंसारी तथा मनोज राय (20 वर्ष), पिता स्व. बुद्धेश्वर, दोनों ग्राम बाराबांझी, थाना देवड़ांड़, जिला गोड्डा शामिल हैं।
छापेमारी दल में थे शामिल 
छापामारी दल में देवड़ांड़ थाना प्रभारी पु०अ०नि० अमित मार्की, पु०अ०नि० रौशन कुमार, स०अ०नि० रामानन्द सरस सहित देवड़ांड़ थाना के सशस्त्र बल शामिल थे। एसडीपीओ आकाश भारद्वाज ने बताया कि चोरी एवं संपत्ति संबंधी अपराधों के विरुद्ध पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button