बेतुल

बैतूल मरामझिरी में सड़क बनी दलदल 

जगह-जगह कीचड़ और फिसलन होने से राहगीर और वाहन चालक परेशान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
बैतूल। फोरलेन से मरामझिरी रेलवे स्टेशन तक जाने वाली करीब 2 किमी सड़क बारिश के बाद दलदल में तब्दील हो गई है। सड़क पर जगह-जगह कीचड़ और फिसलन होने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्कूटी और इलेक्ट्रिक बाइक के छोटे पहिए कीचड़ में फंस रहे हैं।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि सड़क निर्माण में मूरम की जगह मिट्टी का इस्तेमाल किया गया। बारिश शुरू होने से पहले लेवलिंग और रोलर का काम पूरा नहीं हो सका, जिससे सड़क का अर्थवर्क धंस गया और रास्ता चलने लायक नहीं रहा। फिलहाल निर्माण कार्य बंद है।
ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की खराब स्थिति के कारण रोजाना आवागमन प्रभावित हो रहा है। आपात स्थिति में मरीज को अस्पताल ले जाना भी मुश्किल हो सकता है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button