साहेबगंज
बरहरवा स्टेशन पर पटना एक्सप्रेस से115लीटर अवैध बियर बरामद, तस्कर फरार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज बरहरवा शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बुधवार को बरहरवा स्टेशन पर आरपीएफ और सीआईबी की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की।ट्रेन संख्या13415 पटना एक्सप्रेस से230कैन हैवर्ड्स 5000प्रीमियम स्ट्रॉन्ग बियर बरामद की गई।बरामद शराब की कुल मात्रा115 लीटर बताई गई है, जिसकी अनुमानित कीमत 25,300रुपये है।जानकारी के अनुसार बुधवार को सीआईबी मालदा के एसआई नंदन कुमार सिंह,एचसी नूपुर बरन मिड्या तथा आरपीएफ पोस्ट बरहरवा के इंस्पेक्टर संजीव कुमारASIसुरेश पासवान और हेड कांस्टेबल पिनाकी सरकार की संयुक्त टीम ट्रेन की जांच कर रही थी। इसी दौरान ट्रेन के द्वितीय अंतिम जीएस कोच संख्या ईआर-132454के वेस्टिब्यूल में छह प्लास्टिक बोरे और दो कार्टन संदिग्ध हालत में मिले।तलाशी लेने पर केलों के बीच तथा ‘कश्मीर एपल’ लिखे कार्टनों में छिपाकर रखे गए बियर के230कैन बरामद हुए।प्रत्येक कैन500एमएल का था।वही मौके पर यात्रियों से सामान के संबंध में पूछताछ की गई,लेकिन किसी ने भी उस पर अपना दावा नहीं किया।इसके बाद आरपीएफ पोस्ट बरहरवा के पोस्ट कमांडर की सहायता से बरामद शराब को ट्रेन से उतारकर प्लेटफॉर्म संख्या-1पर लाया गया और लावारिस के रूप में जब्त कर लिया गया।बरामदगी की सूचना साहिबगंज उत्पाद विभाग के इंस्पेक्टर को दे दी गई है।मामले में आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।



