साहेबगंज

खान-खनिज संशोधन कानून और चंदा चोरी के खिलाफ कांग्रेस का स्टेशन चौक पर एक दिवसीय धरना,उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज जिला कांग्रेस कमेटी, साहिबगंज द्वारा 27 अगस्त 2026 को खान एवं खनिज संशोधन कानून तथा चंदा चोरी के मुद्दे को लेकर स्टेशन चौक,साहिबगंज में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बरकतुल्लाह खान ने की,जबकि मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव सह साहिबगंज जिला प्रभारी डॉ.मुन्नम संजय उपस्थित रहे।धरना-प्रदर्शन में कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद करते हुए झारखंड के प्राकृतिक संसाधनों,राज्य के अधिकारों और जनहित के मुद्दों पर चिंता व्यक्त की।धरने को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष बरकतुल्लाह खान ने कहा कि झारखंड केवल देश का खनिज भंडार नहीं है,बल्कि यह करोड़ों लोगों की जमीन,जीवन और आजीविका से जुड़ा राज्य है।यहां के कोयला,लौह अयस्क सहित अन्य खनिजों ने देश के औद्योगिक विकास में अहम योगदान दिया है, लेकिन इनका उचित लाभ झारखंड की जनता को नहीं मिल रहा है।उन्होंने कहा कि खनिज संपदा पर निर्णय लेते समय झारखंड के हितों,स्थानीय लोगों के अधिकारों और पर्यावरण सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता मिलनी चाहिए।राज्य के अधिकारों को सीमित करने वाली किसी भी व्यवस्था का कांग्रेस लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करेगी।हम विकास और उद्योग के विरोधी नहीं हैं,हम चाहते हैं कि झारखंड में उद्योग आएं,रोजगार पैदा हो। लेकिन विकास के नाम पर झारखंड की प्राकृतिक संपदा और यहां के लोगों के अधिकारों से समझौता स्वीकार नहीं है। खनिज का लाभ स्थानीय लोगों और आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचना चाहिए।मुख्य अतिथि डॉ.मुन्नम संजय ने कहा कि झारखंड की खनिज संपदा ने वर्षों से देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।खान एवं खनिज कानून में कोई भी बदलाव केवल उत्पादन बढ़ाने के नजरिए से नहीं देखा जाना चाहिए,इसका सीधा असर राज्य के राजस्व,स्थानीय रोजगार, पर्यावरण,विस्थापन और आदिवासी-मूलवासी समुदायों पर पड़ता है।इसलिए ऐसे फैसलों में राज्यों की भूमिका और हितों की रक्षा जरूरी है।उन्होंने कहा कि झारखंड की जनता ने अपने जल, जंगल और जमीन के लिए लंबा संघर्ष किया है।केंद्र सरकार को राज्यों के अधिकारों को कमजोर करने के बजाय उनके साथ मिलकर काम करना चाहिए।आज का यह धरना केवल विरोध नहीं,बल्कि झारखंड के अधिकारों,संवैधानिक मूल्यों और जनहित की रक्षा का संकल्प है।कांग्रेस कार्यकर्ता गांव-गांव,पंचायत- पंचायत तक जनता के मुद्दों को लेकर जाएंगे।धरना-प्रदर्शन के बाद कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त,साहिबगंज को ज्ञापन सौंपकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की।वही चंदा चोरी के मुद्दे पर बरकत खान एवं डॉ संजय ने कहा कि जनता से जुड़े किसी भी धन के मामले में पारदर्शिता और जवाबदेही जरूरी है।अगर चंदे के नाम पर किसी प्रकार की अनियमितता या गड़बड़ी के आरोप सामने आते हैं तो उसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषी पाए जाने वालों पर कार्रवाई होनी चाहिए।जनता को सच्चाई जानने का पूरा अधिकार है।वही इस कार्यक्रम में अनुकूल चंद्र मिश्रा,मुर्शाद अली,बासुकीनाथ यादव,मोहम्मद कलीमुद्दीन,उमेश पांडेय,अनिल पांडेय,अशोक कुमार दास,सरफराज आलम, मोहम्मद सलाउद्दीन,ऐनुल हक अंसारी,अली कुरैशी,रिजवान अंसारी,सुष्मिता किंडो,नूरजहाँ बीबी,मंगल पासवान,मोहम्मद बदरुद्दूजा,गणेश साहा,संटू यादव, रणजीत टुडू,डॉ.विमलदेव भगत, उमेश तिवारी,डॉ.सद्दाम हुसैन, औरंगजेब,अल्ताफ हुसैन,कौसर आलम,परवेज आलम,सतीश पासवान सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button