साहेबगंज

गंगा के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में एसडीओ ने परिवारों के बीच खाद्य सामग्री का किया वितरण

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर एवं संभावित बाढ़ की स्थिति को देखते हुए आज अनुमंडल पदाधिकारी अमर जॉन आईन्द द्वारा गंगा के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया गया।इस दौरान उन्होंने रामपुर टोपरा,बलुवा टोली दियारा क्षेत्र का स्थल निरीक्षण करते हुए स्थानीय ग्रामीणों से जानकारी प्राप्त की तथा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।भ्रमण के दौरान बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के परिवारों के बीच आवश्यक खाद्य एवं पेय सामग्री का वितरण किया गया। प्रभावित परिवारों को चूड़ा,गुड़, बिस्किट एवं पेयजल उपलब्ध कराया गया,ताकि बाढ़ की स्थिति में उन्हें तत्काल आवश्यक सहायता मिल सके।अनुमंडल पदाधिकारी ने क्षेत्र में जलस्तर,आवागमन तथा आमजनों की स्थिति की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को सतत निगरानी बनाए रखने का निर्देश दिया।उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा बाढ़ की संभावित स्थिति को लेकर पूरी तैयारी कर ली गई है तथा प्रभावित परिवारों को आवश्यकतानुसार हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में नियमित रूप से भ्रमण कर स्थिति का आकलन करें तथा किसी भी प्रकार की आपात स्थिति उत्पन्न होने पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें।साथ ही,आमजनों की सुरक्षा एवं आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया गया।वही मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी-सह-अंचलाधिकारी साहिबगंज बासुकीनाथ टुडू एवं कर्मी उपस्थित रहे।प्रशासन द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगातार निगरानी एवं आवश्यक राहत सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button