साहेबगंज
साहिबगंज कॉलेज में युवा कनेक्ट कार्यक्रम,पीएम मोदी के वर्चुअल संबोधन को छात्रों ने सुना

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो।
साहिबगंज राष्ट्रीय खेल दिवस 2026 के अवसर पर आज 27 अगस्त 2026 को साहिबगंज महाविद्यालय के बीएड भवन में युवा कनेक्ट कार्यक्रम का आयोजन किया गया।भारत सरकार के युवा एवं खेल मंत्रालय से प्राप्त पत्र के आलोक में झारखंड राज्य के24संस्थाओं का चयन प्रधानमंत्री के वर्चुअल संबोधन के लिए किया गया था, जिसमें साहिबगंज महाविद्यालय भी एक था।महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.रणजीत कुमार सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्चुअल संबोधन को सुना, जिसमें उन्होंने वर्ष 2036 में ओलंपिक खेल का आयोजन भारत में हो,इसके लिए तैयारी की बात कही।इसी अवसर पर साहिबगंज जिले के राष्ट्रीय स्तर के 100 मीटर रिले चैंपियन खिलाड़ी परमा हांसदा एवं रेसलिंग खिलाड़ी प्रिंस कुमार सिंह को प्राचार्य द्वारा शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।प्राचार्य ने अपने संबोधन में कहा कि प्रत्येक छात्र को कम से कम2घंटे खेल के मैदान में व्यतीत करना चाहिए,जिससे उनका सर्वांगीण विकास हो सके।उन्होंने कहा आज का यह अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं,बल्कि एक राष्ट्रीय चेतना का उदय है।एक करोड़ युवा,एक स्वर,एक संकल्प – नशा मुक्त युवा का विकसित भारत,यही नया भारत है,यही अमृत काल की सबसे बड़ी शक्ति है।आज के कार्यक्रम में खेल पदाधिकारी प्रो.प्रदीप कुमार कुजूर, NSS कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो. कुमार प्रशांत भारती,डॉ.प्रिया सिन्हा, डॉ.अनु सुमन बाडा,रसायन शास्त्र विभाग के भूतपूर्व सह प्राध्यापक डॉ.पारस नाथ राय एवं कई छात्र-छात्राओं ने अपने विचार रखे।



