झुंझुनू

मोरिंडा धाम में शिव महापुराण और रामचरित मानस कथा का समापन 

हवन में दी पूर्णाहुति प्रसादी का हुआ आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
झुंझुनूं चंवरा। कस्बे के गुढा रोड़ पर मोरिंडा में स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर में चल रही शिव महापुराण और रामचरित मानस कथा का समापन किया गया। मंदिर कमेटी के सदस्यों ने बताया कि श्रावण मास के आरंभ के साथ ही मंदिर में कथावाचक गजराज सिंह शेखावत द्वारा शिव महापुराण और रामचरित्र मानस कथा का शुभारंभ किया गया था। जगदीश प्रसाद शर्मा और श्रीराम महरानियां कथा सहयोगी रहे। पिछले एक माह से चल रही कथा का शुक्रवार को समापन किया गया। समापन से पूर्व हवन किया गया। पूर्णाहुति के बाद भगवान को प्रसाद का भोग लगाया गया। तत्पश्चात कन्या भोज करवाकर उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम में भक्तों का सराहनीय सहयोग रहा इस दौरान धाम के महंत रघुनाथ दास महाराज, कबीरा दास महाराज लोहार्गल धाम, सुरेश मीणा किशोरपुरा, गजराज सिंह शेखावत, जगदीश प्रसाद शर्मा, श्रीराम महरानियां, बाबूलाल पटेल, हनुमान भंडारी, नत्थूराम सैनी, इंद्र सिंह शेखावत, सांवरमल सैनी, गंगाराम हलवाई, हरिराम हलवाई, नेम कंवर पौंख सहित काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button