रांची

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से झारखंड संताल स्टूडेंट्स यूनियन के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात

A delegation from the Jharkhand Santhal Students Union met Chief Minister Hemant Soren.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से सोमवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में झारखंड संताल स्टूडेंट्स यूनियन के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को संताली भाषा से जुड़े विभिन्न मुद्दों एवं समस्याओं से अवगत कराया और अपनी मांगों एवं अपेक्षाओं को उनके समक्ष रखा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरतापूर्वक सुना और संबंधित विषयों की जानकारी ली। उन्होंने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि उनके द्वारा उठाए गए मुद्दों पर आवश्यक पहल की जाएगी। मुलाकात के दौरान यूनियन के अध्यक्ष विजय कुमार हांसदा, उपाध्यक्ष सबिता बास्के, सचिव हरिश चंद्र मरांडी, संयुक्त सचिव संगम लता कुमारी, कोषाध्यक्ष बाबूलाल हेम्ब्रम, आनंद, गोपाल चंद्र हांसदा सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button