साहिबगंज कॉलेज में खेल कुंभ दूसरे दिन मैराथन का आयोजन, छात्रों ने दिखाया दमखम
Marathon held on the second day of 'Khel Kumbh' at Sahibganj College; students displayed great stamina.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
साहिबगंज29अगस्त 2026राष्ट्रीय खेल दिवस2026के अवसर पर साहिबगंज महाविद्यालय में आयोजित खेल कुंभ के दूसरे दिन मैराथन प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया।मैराथन का शुभारंभ शहर के सुभाष चौक से हुआ,जो सिदो-कान्हू स्टेडियम में जाकर संपन्न हुई।महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.रणजीत कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।इस अवसर पर प्राचार्य ने कहा कि विद्यार्थी खेल एवं शारीरिक गतिविधियों को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का संकल्प लें। युवाओं से नियमित रूप से खेल गतिविधियों में भाग लेने तथा फिटनेस,स्वास्थ्य एवं शारीरिक क्षमता पर विशेष ध्यान देने की अपील की।खेल पदाधिकारी प्रो. प्रदीप कुमार कुजूर ने बताया कि मैराथन बालक एवं बालिका दोनों वर्गों में आयोजित की गई।बालक वर्ग5किलोमीटर तथा बालिका वर्ग 3किलोमीटरvकी थी।बालक वर्ग प्रथम-दखिनद्वय हेंब्रम,द्वितीय – जॉन सोरेन,तृतीय-मुंशी महावीर,वही बालिका में आरती कुमारी एवं संध्या कुमारी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए दौड़ पूरी की।आयोजन में सहायक प्राध्यापक डॉ.जितेंद्र कुमार साहा,डॉ.अक्षय कुमार वर्मा,डॉ.सोनू फ्रांसिस मुर्मू, डॉ.प्रिया सिंह,डॉ.अनु सुमन बाड़ा, प्रो अदिति सुरिन,प्रो चंद्रशेखर प्रमाणिक एवं प्रो कुमार प्रशांत भारती की सराहनीय भूमिका निभाई।दौड़ के दौरान पुलिस प्रशासन का विशेष सहयोग रहा, सदर इंस्पेक्टर अमित कुमार एवं पुलिस टीम ने सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था संभाली,जिससे आयोजन सुरक्षित संपन्न हो सका।



