खेलबागपत

राष्ट्रीय खेल दिवस पर सैंट आर.वी. कॉन्वेंट स्कूल जिवाना में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बागपत। सैंट आर.वी. कॉन्वेंट स्कूल जिवाना में हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की स्मृति में राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों में खेलों के प्रति जागरूकता, उत्साह और खेल भावना बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं कराई गईं।
कार्यक्रम का शुभारंभ समाजसेवी अनुराग जैन, विद्यालय की निर्देशिका चारू जैन, उपनिदेशक प्रथम जैन और प्रधानाचार्य निर्दोष शर्मा की उपस्थिति में हुआ।
इस अवसर पर अनुराग जैन ने कहा कि खेल केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं हैं, बल्कि स्वस्थ और मजबूत समाज की आधारशिला हैं। खेलों से विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना विकसित होती है।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों के लिए कबड्डी, रस्साकशी, दौड़, खो-खो, लंबी कूद सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विद्यालय की निर्देशिका चारू जैन ने कहा कि बच्चों का सर्वांगीण विकास केवल पुस्तकीय शिक्षा से नहीं, बल्कि खेल, रचनात्मक गतिविधियों और आनंदमय वातावरण से भी होता है। ऐसे आयोजन बच्चों की छिपी प्रतिभा को पहचानने और निखारने का अवसर प्रदान करते हैं।
प्रधानाचार्य निर्दोष शर्मा ने कहा कि खेल विद्यार्थियों को शारीरिक रूप से मजबूत बनाने के साथ-साथ उनमें आत्मविश्वास, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और सहयोग की भावना विकसित करते हैं।
प्रतियोगिताओं के परिणाम
100 मीटर बालिका दौड़: प्रथम सृष्टि, द्वितीय कीर्ति, तृतीय मानवी।
400 मीटर बालक दौड़: प्रथम आदित्य, द्वितीय दिव्यांश वालिया, तृतीय अर्णव।
100 मीटर बालक दौड़: प्रथम शौर्य, द्वितीय आरव, तृतीय यश।
रस्साकशी: प्रथम अमेजॉन हाउस, द्वितीय एवरेस्ट हाउस, तृतीय नाईल हाउस।
कबड्डी: प्रथम एवरेस्ट हाउस, द्वितीय पेसिफिक हाउस, तृतीय अमेजॉन हाउस।
खो-खो: प्रथम पेसिफिक हाउस, द्वितीय नाईल हाउस, तृतीय एवरेस्ट हाउस।
ओवरऑल चैंपियन: एवरेस्ट हाउस।
पूरा विद्यालय परिसर बच्चों के उत्साह और उमंग से भर उठा। अभिभावकों ने विद्यालय प्रबंधन द्वारा आयोजित इस रचनात्मक एवं मनोरंजक कार्यक्रम की सराहना की।
कार्यक्रम को सफल बनाने में विनीता जैन, सुमित बालियान, सोनिका तोमर, पलक जैन, महताब अली, वैशाली राणा, पूनम, अमृता, निशा, अमित सिंह, वर्षा सहित विद्यालय के शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button