साहेबगंज

एमएमडीआर संशोधन बिल के विरोध में जेएमएम का जन जागरण अभियान

7 सितंबर 2026 के धरने के लिए किया आह्वान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज केंद्र सरकार के खान एवं खनिज संशोधन एमएमडीआर विधेयक के विरोध में जेएमएम साहिबगंज सदर प्रखंड अध्यक्ष अमरदीप सिंह के नेतृत्व में रविवार को जन जागरण अभियान चलाया गया।अभियान के तहत गंगाप्रसाद पूर्वी मध्य पंचायत और सकरीगली पंचायत तथा विभिन्न पंचायत में ग्रामीणों के बीच पहुंचकर विधेयक के प्रावधानों की जानकारी दी गई।अमरदीप सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार का यह विधेयक झारखंड विरोधी है।उन्होंने आरोप लगाया कि विधेयक के लागू होने से आदिवासी-मूलवासी समाज के हक और अधिकार प्रभावित होंगे तथा राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर भी इसका असर पड़ेगा।खनिज संपदा पर राज्य के अधिकार और स्थानीय लोगों के हितों की रक्षा के लिए सभी को एकजुट होकर आवाज उठानी होगी।उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि विधेयक के विरोध में 7 सितंबर 2026 को प्रखंड मुख्यालय में आयोजित धरना-प्रदर्शन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर अपनी भागीदारी एवं एकजुटता प्रदर्शित करें।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button