मंत्री सुदिव्य कुमार सोनु की निधन पर शोक सभा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बोकारो। चन्दनकियारी के तिलाटांड में झारखण्ड आन्दोलनकारियों ने झारखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का निधन पर को शोक सभा आयोजित कर उनके चित्र पर श्रद्धा पुष्प अर्पण कर श्रद्धांजलि देने उपरांत दो मिनट मौन धारण किया। अध्यक्षता झारखण्ड आन्दोलनकारी महेश्वर रजवार ने किया। जबकि संचालन पुर्व मुखिया जगदीश रजवार ने किया।
वहीं किसान नेता जगन्नाथ रजवार ने शोक आयोजित शोक सभा में उनके चित्र पर श्रद्धा पुष्प अर्पण कर श्रद्धांजलि दी
रजवार ने बताया कि रात में सोने जाने के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी. परिजनों ने उन्हें तत्काल गिरिडीह के निजी मर्सी हॉस्पिटल में भर्ती कराया. जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया.उनके निधन पर गहरी संवेदना प्रकट किया. मौके पर झारखण्ड आन्दोलनकारी राज कुमार बाउरी, नारायण चन्द्र रजवार, अशोक दशौंधी, गौतम कुमार रजवार, लाल बाबू रजवार, कुलदीप कुमार रजवार, सुधीर रजवार, रंजीत रजवार, संजय रजवार आदि शामिल रहे।



