बरेली
सेवा के संकल्प के साथ रोटरी फ्रेगरेंस की नई टीम ने संभाला दायित्व

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। रोटरी क्लब बरेली फ्रेगरेंस का इंस्टॉलेशन समारोह स्टेशन रोड स्थित होटल में हुआ। मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर जसवीर सिंह भाटिया रहे।
नई कार्यकारिणी में सुधा गुप्ता ने अध्यक्ष, मुक्ता अग्रवाल ने सचिव और रिचा अग्रवाल ने कोषाध्यक्ष का पदभार संभाला।
भाटिया ने कहा कि जरूरतमंदों को आत्मनिर्भर बनाना ही सच्ची सेवा है। क्लब ने एक विद्यालय में वाटर कूलर लगवाया, महिला को सिलाई मशीन दी और दो शिक्षिकाओं को सम्मानित किया।
अध्यक्ष सुधा गुप्ता ने सेवा को प्राथमिकता बताया। संचालन शुभ्रा बंसल और निधि अग्रवाल ने किया। इस मौके पर गुल नवाज, विनय कृष्णा, कनिका शर्मा सहित कई सदस्य मौजूद रहे।



