जिलाधिकारी ने परसाखेड़ा स्थित ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण
वेयर हाउस की सुरक्षा एवं रख-रखाव से संबंधित कार्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार किए जाएं-जिलाधिकारी

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश सिंह ने परसाखेड़ा स्थित ई0वी0एम0 वेयरहाउस का स्थलीय निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी ने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, विद्युत आपूर्ति सहित अन्य व्यवस्थाओं को देखा और संबंधितों को निर्देश दिए कि ईवीएम वेयरहाउस में साफ-सफाई आदि का विशेष ध्यान रखा जाए तथा परिसर में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था ना होने पाए। उन्होंने निर्देश दिए कि सुरक्षा के दृष्टिगत सी0सी0टी0वी0 कैमरे प्रत्येक दशा में निरंतर संचालित रहें और नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि उनकी ओर से मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों को पत्र भी भेजा जाये कि वेयरहाउस के निरीक्षण के समय उनके प्रतिनिधि उपस्थित रहें जिससे किसी प्रकार की शंका की गुंजाईश ना रहे।
उन्होंने निर्देश दिए कि सुरक्षा एवं रख-रखाव से संबंधित सभी कार्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों एवं निर्धारित नियमों के अनुसार ही किए जाएं, इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही ना बरती जाए। उन्होंने व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी करने तथा किसी भी प्रकार की कोई कमी हो तो उसे दूर करने के निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान ईवीएम प्रभारी/बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी पवन कुमार सिंह सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।


