बरेली
एसआरएमएस में दो दिवसीय साइबर हैक हैकाथॉन का शुभारंभ

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। श्रीराम मूर्ति स्मारक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, टेक्नोलॉजी एंड रिसर्च में दो दिवसीय साइबर हैक हैकाथॉन का शुभारंभ उत्साह के साथ हुआ। उद्घाटन ट्रस्ट के चेयरमैन देव मूर्ति ने फीता काटकर किया।
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन से हुई और अतिथियों को पौधा भेंट किया गया। अपने संबोधन में देव मूर्ति ने डिजिटल युग में साइबर सुरक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला और युवाओं को सजग रहने का संदेश दिया।
इस अवसर पर ट्रस्ट सचिव आदित्य मूर्ति, एडवाइजर सुभाष मेहरा, प्राचार्य प्रभाकर गुप्ता, एमएस बुटोला, डीन शैलेश सक्सेना, विशाल गौड़, उदित नारायण गौड़ सहित अन्य मौजूद रहे। संचालन अनामिका ने किया। हैकाथॉन में देशभर से 50 टीमों ने प्रतिभाग किया।



