बोकारो

संगठन की मजबूती को लेकर भाजपा कार्यालय कसमार में मासिक बैठक संपन्न।

सेवा संकल्प अभियान पर हुई विस्तृत चर्चा।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

बोकारो। भारतीय जनता पार्टी कसमार मंडल की मासिक बैठक पार्टी कार्यालय में सोमवार को मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार महतो की अध्यक्षता में की गई। बैठक में कसमार प्रखंड स्तर पर भारतीय जनता पार्टी के संगठन की मजबूती के लिए प्रयास तेज करते हुए निष्ठावान पार्टी समर्थक युवाओं को जोड़ने तथा पार्टी स्तर के कार्यक्रम में भागीदारी बढ़ाने पर चर्चा की गई। अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार महतो ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस से शुरू हो रहे माहव्यापी कार्यक्रम सेवा संकल्प अभियान को कसमार प्रखंड में सफलतापूर्वक आयोजन करने पर विस्तृत चर्चा किए गए। बैठक में मुख्य रूप से सुरेंद्र कुमार महतो, यदुनंदन जायसवाल, रामलाल ठाकुर, भवानी प्रसाद मुखर्जी, प्रताप सिंह, गोपाल दसोंधी ,मनीष कुमार, महेंद्र प्रसाद यादव, दिनेश कुमार सिंह, अजय ठाकुर, अशोक कुमार महतो, संतोष कुमार महतो, कृष्ण किशोर जयसवाल, कैलाश महतो, सुदामा महतो, कैलाश चंद्र महतो, बजरंगी प्रजापति आदि शामिल थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button