बोकारो

बीसीसीएल के सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल ने दामोदा कोलियरी का दौरा किया।

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो ।

बोकारो। बीसीसीएल के सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल ने शुक्रवार को बरोरा एरिया वन की दामोदा कोलियरी का दौरा किया।सीएमडी अग्रवाल ने दामोदा कोलियरी में चल रहे उत्पादन कार्यों की जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने यहाँ की जा रही समीक्षा के दौरान वर्तमान समय में कार्यरत मशीनों की संख्या एवं उनकी कार्यक्षमता के संबंध में जानकारी ली गई।समीक्षा के क्रम में यह पाया गया कि उपलब्ध शोवेल मशीनों की संख्या अपेक्षाकृत कम है, जिसके कारण उत्पादन प्रभावित हो रहा है। उत्पादन क्षमता में वृद्धि की जा सके और कार्य में किसी प्रकार की बाधा न आए इसलिए तत्काल प्रभाव से दो अतिरिक्त शोवेल मशीनें डम्पर के साथ बढ़ाने का निर्देश दिया गया। दामोदा कोलियरी प्रबंधन ने इस दौरान सीएमडी श्री अग्रवाल को अवगत कराया गया कि लगभग 15 लाख ओबी (ओवरबर्डन) के कार्य का कुछ हिस्सा आउटसोर्सिंग के माध्यम से कराया जा रहा है। सीएमडी अग्रवाल ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि आउटसोर्सिंग से संबंधित कार्यों को आवश्यक प्रक्रिया पूरी करते हुए जल्द से जल्द प्रारंभ कराने, कोलियरी में उत्पादन बढ़ाने एवं निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति करने को कहा।इसके लिए उपलब्ध संसाधनों का अधिकतम एवं प्रभावी उपयोग करने तथा मशीनों की उपलब्धता एवं उत्पादकता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।साथ ही, ट्रांसपोर्टिंग क्षमता बढ़ाने के लिए भी आवश्यक निर्देश दिए गए।डम्परों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने,मशीन एवं डम्पर के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने तथा उत्पादन के अनुरूप परिवहन व्यवस्था को सुदृढ़ करने पर जोर दिया गया।संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि सभी आवश्यक कार्रवाई प्राथमिकता के आधार पर एवं समयबद्ध तरीके से पूरी करते हुए उत्पादन तथा ट्रांसपोर्टिंग में अपेक्षित वृद्धि सुनिश्चित करें।मौके पर बरोरा एरिया वन के महाप्रबंधक किशोर सिंह,दामोदा कोलियरी के परियोजना पदाधिकारी विजय कुमार सिंह,कोलियरी प्रबंधक कुमोद रंजन,डिस्पैच ऑफिसर रूपक कुमार महतो आदि अधिकारी गण उपस्थित थें।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button