छेड़छाड़ और जबरदस्ती के आरोप में कौशर अंसारी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बोकारो। नावाडीह थाना क्षेत्र में छेड़छाड़ एवं जबरदस्ती के आरोप में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कौशर अंसारी, पिता रोजर मियां, को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस मामले में नावाडीह थाना कांड संख्या 84/26, दिनांक 23 नवंबर 2026 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
मामले को लेकर प्राप्त लिखित शिकायत के अनुसार, घटना 22 नवंबर 2026 की बताई गई है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि कौशर अंसारी उसके घर पहुंचा और उसके साथ जबरदस्ती करने तथा छेड़छाड़ करने का प्रयास किया। विरोध करने पर धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है।शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई की। इसके बाद आरोपी कौशर अंसारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।पुलिस की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में मामले को लेकर चर्चा है। मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।



